उरई, फरवरी 20 -- कालपी। कालपी नगर में स्थित दर्जन भर मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान माह के प्रथम जुमे पर मस्जिदों पर भारी तादाद में रोजेदारों तथा नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन चैन के लिए हजारों हाथ उठा कर अल्लाह से दुआये मांगी। खानकाह मुहम्मदिया मस्जिद में मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अशफाक अहमद बरकाती ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी तकरीर में रोजा, नमाज, जकात, हज के बारे में जानकारी देते हुए नेकी के रास्ते में चलने का आह्वान किया। बड़ा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में दोपहर एक बजे हजारों नमाजियों के द्वारा नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद मुड़िया गुम्बद मस्जिद, मखदूमिया मस्जिद में इमाम मौलाना जियाउद्दीन की इमामत में नमाज अदा की गई। तहसील मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.