देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। मुकद्दस माह-ए-रमजान का तीसरा जुमा देहरादून में अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया। शहर की मस्जिदों में नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में खास दुआएं की गईं। शहर काजी ने बताया कि रमजान के पहले जुमे पर गेहूं के हिसाब से 50 रुपये प्रति व्यक्ति सदका-ए-फितर का ऐलान किया जा चुका है। अब स्थानीय बाजार में अनाज और दूसरी चीजों की मौजूदा कीमतों की मुफ्ती सलीम अहमद कासमी की तहकीक के बाद बाकी दरें भी तय कर दी गई हैं। इसके मुताबिक आटा के हिसाब से 62 रुपये, जौं के हिसाब से 140 रुपये, खजूर और छुहारे के हिसाब से 1050 रुपये, पनीर के हिसाब से 1270 रुपये और किशमिश के हिसाब से 1650 रुपये प्रति व्यक्ति सदका-ए-फितर तय किया गया है।शहर काजी ने कहा कि साहिब-ए-हैसियत लोग अपने और अपने परिवार की तरफ से ईद-उल-फितर की नमाज़ से पहले सदका-ए-फ...