गिरडीह, अगस्त 18 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के बैनर तले नमस्ते योजना के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में अपशिष्ट संग्रहण, रिकवरी और री-साइक्लिंग में अनौपचारिक श्रमिकों के योगदान को पहचानना और सशक्त बनाना आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक निर्भय कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों को चिन्हित कर नमस्ते पोर्टल एप में अपलोड करना है। सरकार द्वारा उन्हें पीपीई किट प्रदान किया जाएगा। साथ ही चिन्हित सफाई कर्मियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से नमस्ते एप डाउनलोड कर सफाई कर्मियों को चिन्हित कर नमस्ते पोर्टल में अपलोड करने की भी विधि भी बताई गई। प्रशिक्षण शिविर में मुख्...