मुरादाबाद, फरवरी 3 -- मुरादाबाद। सफाई मित्रों की सुरक्षा व सम्मान को समर्पित नमस्ते योजना को लेकर मंगलवार को निगम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना नमस्ते के तहत निकली रैली में सीवर सफाई में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक यंत्रों एवं वाहनों का प्रदर्शन किया। रैली में सीवर जेटिंग मशीन एवं सक्शन मशीन और पावर बकेट एवं जेटिंग कम सक्शन मशीनें शामिल थीं। इसके अलावा गली एम्पटीयर, गैस मास्क, श्वसन उपकरण, गैस मॉनिटर और विशेष सेफ्टी बॉडी सूट का भी प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल भी की गई। मशीनों की सहायता से बिना किसी मानव हस्तक्षेप के सीवर की सफाई किस प्रकार की जा सकती है। अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कई सफाई मित्रों को सुरक्षा किट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.