नमस्ते योजना: स्वच्छता कर्मियों का सर्वे शुरू, मिलेगा डिजिटल आईडी और बीमा का लाभ
मुंगेर, जुलाई 4 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि/नवीन कुमार झा। कचरा बीनकर शहर-गांव को साफ रखने वाले स्वच्छता कर्मियों की जिंदगी अब बदलने वाली है। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर जिले में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी नमस्ते योजना लॉन्च कर दी गई है। नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी वेस्ट पिकर्स और स्वच्छता कर्मियों को पोर्टल पर पंजीकृत कर योजनाओं का सीधा लाभ देना है। यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय मिलकर संचालित कर रहे हैं। योजना का लक्ष्य मैनुअल स्कैवेंजिंग को पूरी तरह खत्म कर सफाई कार्य को मशीन आधारित और सम्मानजनक बनाना है। साथ ही असंगठित क्षेत्र के कचरा बीनने वालों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.