नमस्ते दिवस में 500 सफाई मित्रों को सुरक्षा कवच, रोबोटिक मशीन का प्रदर्शन
बरेली, जुलाई 15 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत मंगलवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम योजना के अंतर्गत नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनके सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय और जलकल विभाग के महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान 500 से अधिक स्वच्छता कर्मियों को आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा कार्ड और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट दी। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण सीवर और नालों की सफाई के लिए रोबोटिक मशीन का प्रदर्शन रहा। यह भी पढ़ें- Adityapur News: नमस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.