नमस्ते दिवस पर सफाई मित्रों को दी गई सुरक्षा किट
मऊ, जुलाई 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई को पूरी तरह मशीनीकृत बनाकर सफाई कर्मचारियों को खतरनाक परिस्थितियों में काम करने से बचाने के उद्देश्य से संचालित नमस्ते (राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र अभियान) के तहत मंगलवार को नगर पंचायत के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई पूरी तरह मशीनों के माध्यम से कराना है, ताकि किसी भी सफाई कर्मचारी को अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य न करना पड़े। उन्होंने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए सफाई मित्रों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा आधुनिक उपकरणों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.