नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारत बनाम वेस्टइंडीज 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 14 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी हाफ सेंचुरी की मदद से मेहमानों के सामने 224 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाज में अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा चमके जिन्होंने शे होप के बड़े विकेट के साथ कुल 3 शिकार किए। वहीं ऑलराउंडर नमन धीर को भी 2 सफलताएं मिली। नमन धीर की गेंदबाजी के दौरान एक ऐसा पैर्टन नोटिस में आया जिसने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के भी होश उड़ा देंगे। यह भी पढ़ें- प्रिंस यादव के कैमियो...