बेगुसराय, अप्रैल 7 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। महात्मा गांधी के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दांडी नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ के अवसर पर गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति बेगूसराय की टोली आज पांचवीं बार दांडी पहुंची। दांडी स्थित राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समिति ने बेगूसराय एवं बिहार की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा बापू एवं समस्त सत्याग्रहियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। समिति के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में यह टोली बेगूसराय से 31 मार्च को रवाना होकर 05 अप्रैल को गांधीजी के पावन व ऐतिहासिक साबरमती आश्रम पहुंची। यहां सर्वप्रथम बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उसके बाद आश्रम का विधिवत अवलोकन एवं अध्ययन किया गया। इसके साथ ही यहां सरकार और व्यवस्था को जागरूक करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.