संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक नमकीन की फैक्ट्री पर छापेमारी कर चार नमूना सील किया है। नमूनों में नमकीन का दो, एक मिर्च और एक हल्दी का नमूना सील किया है। निर्माण इकाई पर मानक के अनुरूप सफाई नहीं होने पर साफ सफाई का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय सतीश कुमार के निर्देशन में अभियान चला कर छापेमारी की जा रही है। लोगों को होली पर्व पर गुणवत्ता युक्त समाग्री मिले इस बाबत अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल व पुलिस के जवान मौजूद रहे। मेहदावल बाईपास पर खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से खलीलाबाद बाईपास पर विभिन्न मिठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.