गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोला इलाके में ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूपगढ़ के रहने वाले अखिलेश कुमार मिश्रा का आरोप है कि अभय यादव और अभय दूबे ने उन्हें नमकीन बनाने की मशीन दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने मशीन देने के नाम पर अखिलेश से बैंक लोन और कैश मिलाकर करीब 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने कागजों में मशीन की फर्जी डिलीवरी भी दिखा दी, जबकि हकीकत में अखिलेश को कोई मशीन मिली ही नहीं। पीड़ित ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनकी बेटी को भी अपने कब्जे में रखा हुआ है। काफी परेशान होने के बाद पीड़ित ने कोर्ट की मदद ली, जिसके बाद अब गोला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.