प्रयागराज, मार्च 2 -- करेली थाना क्षेत्र के एक परिवार की नाबालिग लड़की नमकीन लेने के लिए निकली, लेकिन नहीं लौटी। किशोरी की मां ने शिवा नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह 26 फरवरी से लापता है। आरोप है कि शिवा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...