विकासनगर, दिसम्बर 23 -- जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत मंगलवार को विकास खंड परिसर कालसी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 शिकायतें हुई। सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निश्चित समय अवधि के भीतर करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नब्बे साल पूर्व बनाई गई क्षतिग्रस्त कालसी-व्यास-भूड़ नहर की मरम्मत के साथ ही हरिपुर-कोटी रोड पर अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की। जिला कृषि भूमि अध्यापति अधिकारी स्मिता परमार ने संबंधित विभागों के साथ शीघ्र ही मौके पर जाकर निरीक्षण कर तत्काल नहर की मरम्मत करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.