नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नबी करीम इलाके में गुरुवार सुबह एक ढाबे में एलपीजी सिलेंडर का रेगुलेटर बदलते वक्त हुए हादसे से आग लग गई। हादसे में ढाबा मालकिन महिला और एक राहगीर समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल विभाग के डिप्टी फायर चीफ एके मलिक ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9:23 बजे हुआ। फायर कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि नबी करीम के अमरपुरी इलाके में ए बलॉक के एक मकान के भूतल में स्थित ढाबे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- सिलेंडर या AC, धमाके की आवाज भी; दिल्ली के होटल में आखिर आग लगी कैसे हादसे में घायल होने वालों में ढाबा मालकिन सरिता (35), अजय (19), जाकिर (35) और कृष्ण (37) शामिल हैं। इसमें सरिता की हालत ...