सीवान, अप्रैल 1 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड प्रमुख चंदा देवी के विरुद्ध बीडीसी के 11 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, इसके बाद से राजनीतिक सरगर्मी तेज है। उप प्रमुख इशरत खातून के नेतृत्व में 11 सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख चंदा देवी पर बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए महाराजगंज एसडीओ अनीता सिंह को आवेदन दिया है। बताया गया है कि एसडीओ ने अविश्वास संबंधी आवेदन मिलने के बाद उसे विधिसम्मत कार्रवाई हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पास भेजने की बात कही है। हालांकि, प्रखंड प्रमुख का कहना है कि उनके विरुद्ध लगाया गया आरोप सरासर बेबुनियाद है। पूर्व में भी विरोधियों द्वारा उनके विरुद्ध अविश्वास को लेकर पहल की गई थी। पूर्व में विरोधी पक्ष अपने मंसूबों में नाकाम नहीं हो सका। प्रखंड प्रमुख का कहना है कि उनक...