बरेली, मार्च 13 -- बरसेर/व्योंधन खुर्द। नवाबपुरा चौकी क्षेत्र के गांव व्योंधन खुर्द व पिपरिया वीरपुर के तीन घरों से चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। चोरी की तहरीर दी गई है। व्योंधन खुर्द के विकास सागर बुधवार रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे, बराबर में उनके भाई का कमरा है। चोर कमरे में घुस गए और डेढ़ हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पिपरिया वीरपुर के छोटेलाल सागर के घर में अलमारी तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। यहीं के भुवनेश के घर से चोर कपड़ों से भरा बैग चोरी कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.