नबाबगंज के समीप सड़क अधूरा होने से हर रोज हो रही दुर्घटना
कटिहार, जून 15 -- मनिहारी नि स मनिहारी- कटिहार मुख्य सड़क पर नबाबगंज रघु चौक से सत्संग मंदिर तक की सड़क का निर्माण नहीं होने से पिछले छह माह से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। एनएच के अभियंताओ के ढुलमुल रवैये के कारण छह माह से आम आवाम को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क के एक तरफ पीसीसी ढ़लाई कर दिया गया है और एक हिस्से को छोड़ दिया गया है। सड़क का बिना ढलाई वाला हिस्सा गड्ढे में तब्दील हो गया है। बारिश के पानी का जमाव होने के कारण ऑटो ,टोटो व बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। नबाबगंज के मुखिया कामता सिंह, पूर्व मुखिया चन्द्रभानू गुप्त, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, रामानंद यादव आदि लोगो ने बताया कि एनएच के अभियंताओ से कई बार शिकायत की गई है । लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.