नफीस की थी नरवा में मिली लाश
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी नरवा में शुक्रवार को अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक शनिवार को उसकी पहचान 25 वर्षीय नफीस पुत्र इदरीश निवासी कस्बा सिटी के रूप में हुई। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि नफीस पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मानसिक दशा ठीक नहीं थी, इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम में जलने से मौत की बात पता चल रही है। परिजन न कोई आरोप लगा रहे हैं और न कार्रवाई चाहते हैं। अभी सिर्फ नफीस के सबसे बड़े भाई की शादी हुई है, बाकी भाइयों शादी अभी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.