नफरत की आग में जल रहे बेटे ने मां के प्रेमी को दर्दनाक मौत दी, चाकू से 5 बार गोदा; CCTV में वारदात
राजकोट, जुलाई 8 -- गुजरात के राजकोट में बेटे ने सरेआम अपनी मां के प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। हत्याकांड के दौरान आस-पास लोग भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सब चुपचाप इस घटना को देख रहे हैं। कोई भी पीड़ित को बचाने नहीं पहुंचा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह आरोपी से छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। उसने पांच से अधिक बार चाकू से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने भी कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मरने वाले की पहचान 35 वर्षीय कमलेश वाघेला के रूप में हुई है और आरोपी जयंत वाघेला है। हत्या जेतपुर के कांकिया प्लॉट इलाके में हुई। एसपी विजयसिंह गुर्जर ने घटना के बारे में बताया कि कमलेश जेतपुर नगर पालिका म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.