नफरत और संविधान कमजोर करने वालों की अब नहीं चलेगी : श्यामलाल
अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- टांडा, संवाददाता। बुनकर नगरी टांडा में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की पीडीए महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल सुनाई दिया। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के संयोजन में आयोजित सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत फैलाने और संविधान को कमजोर करने वालों की अब चलने वाली नहीं है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है। अब जनता भाजपा के किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अम्बेडकरनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा के विधायक चुने गए थे। आगामी चुनाव में पांचों सीटों पर इससे भी अधिक मतों से जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश में मिसाल कायम की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.