चक्रधरपुर, मार्च 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। नगर पर्षद के बोर्ड का गठन होने के बाद ही एक्शन में दिख रहा है नगर पर्षद। नप ने बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उनका बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक नगर पर्षद द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए टैक्स कलेक्टर द्वारा घर घर जाकर एवं प्रत्येक वार्ड में कैम्प के माध्यम से भी कर संग्रहण किया जाता है। सरकार के नियमानुसार अप्रैल से जून माह में कर में छूट भी दिया जाता है, परन्तु कुछ लोगों के द्वारा वर्षों से टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार बकायदारों को नोटिस भी किया गया, परन्तु अब तक उनके द्वारा होल्डिंग टैक्स नहीं जमा किया गया है, इसके चलते राजस्व की हानि हो रही है। इसके बाद नगर परिषद के द्वारा झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा 184 कर प...