मुंगेर, मई 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति सह पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष राजकुमार गुड्डू पर जान मारने की नीयत से गोली चलाए जाने तथा गंभीर रूप से जख्मी होकर अस्पताल में इलाजरत रहने की घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर प्रखंड के गालिमपुर स्थित सती स्थान में हवन और विशेष पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ माता सती की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वैश्य महासभा के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हवन कर नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू के जल्द स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- नगर परिषद के ईओ की हत्या पर परसा नगर पंचायत कार्यालय में मनाया शांति सभा आयोजित इस मौके पर संयोजक प्रमोद साह, सुनील साह, प्रवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.