मुंगेर, दिसम्बर 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार विस चुनाव के बाद नगर परिषद जमालपुर की मासिक बोर्ड की बैठक आज (सोमवार) को दोपहर 2 बजे नप सभागार में आयोजित होगी। बैठक में गत बैठक की संपुष्टि, रेल क्षेत्र में कार्यान्वित किए जाने वाली योजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति, स्ट्रीट लाइट के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति, जलापूर्ति योजना के आलोक में नए प्याऊ निर्माण और कैटल कैचर व्हीकल एवं डॉग्स पॉंड निर्माण व प्रबंधन विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं शहरी सड़कों व नालियों पर अवैध फुटपाथी दुकानदारों को हटाने और अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाने पर भी विशेष मंथन होगा। गौरतलब है कि यूपी की योगी मॉडल की तरह ही बिहार के विभिन्न जिलों व कस्बों में बुलडोजर अभियान जारी है। शहर व गांव में अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जरूरत है अब जमालपुर शहरी क्षेत्र में भी ...