नप बोर्ड की बैठक में सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा छाया
जामताड़ा, मई 13 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम नगर परिषद की बोर्ड की बैठक मंगलवार को परिषद के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार की अध्यक्षता में हुई। बोर्ड की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट और खराब स्ट्रीट लाइट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखते हुए नगर परिषद प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। वहीं पार्षदों ने कहा कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत भी गंभीर होती जा रही है। लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ रही है। बैठक में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। पार्षदों ने कहा कि शहर की कई सड़कें रात में अंधेरे में डू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.