नप बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बगहा, जून 17 -- रामनगर, संवाद सूत्र। रामनगर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को सभापति गीता देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बरसात से पूर्व बड़े नालों की सफाई कराने, प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण, नल-जल योजनाओं के संचालन को सुगम बनाने तथा आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। पार्षदों ने नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए समय रहते नालों की सफाई सुनिश्चित कराने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- नप बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं को मिली मंजूरी स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.