किशनगंज, मार्च 31 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता सोमवार को नगर पंचायत बहादुरगंज से जुड़ा बजट संबंधी बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-2027 से जुड़ा वार्षिक बजट पारित किया गया। जानकारी के अनुसार वार्षिक बजट में 101 करोड़ 46 लाख अनुमानित आय उपबंध एवं 99 करोड़ 14 लाख अनुमानित व्यय उपबंध को शामिल किया गया। बजट में नगर सौंदर्यीकरण,ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, मशीनरी संयंत्रों सहित आवश्यक नागरिक सुविधा को खास तवज्जो दिया गया। वार्षिक बजट में मोक्षधाम, शवदाहगृह, पुस्तकालय, पार्क निर्माण सहित कम्पोस्ट प्लांट, वेंडिंग जोन क्रियान्वित करने को शामिल किया गया। बजट संबंधी बैठक में मुख्य पार्षद सेहरा तहसीन, नगर वार्ड पार्षद बंटी सिन्हा, असरारुल हक बागी, आफताब आलम,अबु सालिम, सुनीता देवी, संजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुसब्बिर आलम , नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित...