सहरसा, जनवरी 3 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित वार्ड नं 16 स्थित गंगापुर गांव में लगा स्वच्छ जलापूर्ति संयंत्र से साफ पानी निकलने के बजाय गंदा पानी निकल रहा है। नल जल योजना के तहत हरेक घरों तक स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को लेकर लगाई गई जल संयंत्र से महीनों से गंदा पानी की हों रही सप्लाई को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन सुधार नहीं हो रहा पा रहा है। गंगापुर निवासी सुमरित चौधरी ने बताया कि नल से निकल रहें दुर्गंध युक्त पानी को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की जा रही है लेकिन कार्रवाई होने के बजाय कुछ दिनों से जलापूर्ति ही बंद कर दिया गया है। वार्ड नं 18 स्थित रामनगर भरना गांव में भी एक दिन छोड़ एक दिन की जा जलापूर्ति के दौरान नल से कीचड़ मुक्त पानी आने की शिकायत करते हुए स्थानीय...