सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद का चुनाव सम्पन्न होने के बाद शहर में इसका असर देखने को मिल रहा है। नप अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा और उपाध्यक्ष दीपक रिंकू के द्वारा लगातार लोगों की समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष के प्रयास से शहर के ह्रदयस्थल महावीर चौक में बंद पड़े फांउटेन को सोमवार को चालू कराया गया। लोगों ने इसके लिए अध्यक्ष के प्रति अभार व्यक्त किया। इधर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पहल पर डीसी के निर्देश पर नप के द्वारा शहर के कई जगहों पर फ्लैंक को भरा जा रहा है। सड़क का फ्लैंक कट जाने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। जिसकी शिकायत लोगों के द्वारा की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.