गुमला, फरवरी 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने में जुटे हुए हैं। जीत से पहले जनता के बीच एक से बढ़कर एक वादे किए जा रहे हैं, ताकि मतदाता उनके पक्ष में मतदान करें। गली-मुहल्लों में उम्मीदवारों के पोस्टर और बैनर नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा शहर चुनावी रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।इस बार नप चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार का मजबूत जरिया बनकर उभरा है। विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं। इसी माध्यम से वे अपनी नीतियों और योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी व्हाट्सएप और अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.