चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा, संवाददाता। नगरपालिका चुनाव की मतगणना चाईबासा के महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर शुक्रवार को होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के लिए निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना के लिए 20 टेबल और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना के लिए 25 टेबल का संयोजन किया गया है। दोनों नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 2 राउंड में मतगणना होगी। प्रत्येक मतगणना टेबल पर 1 मतगणना पर्यवेक्षक सहित 2 मतगणना कर्मी, कुल 135 मतगणना कर्मी दोनों नगरपरिषद क्षेत्र के लिए नगरपरिषद वार नियुक्त रहेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में मतगणना परिसर महिला कॉलेज में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.