खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में समुचित विकास के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण विकास योजनाएं क्रियान्वित हो। इसके लिए हर स्तर से पहल व मॉनीटरिंग हो रही है। यह बातें नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में संचालित योजनाओं के क्रियान्वित को लेकर वे लगातार योजनाओं का अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी कर रहे है। शहर में सड़क, नाला सफाई, पेयजल व्यवस्था या स्ट्रीट लाइट के हर जगह क ो रोशन करने के वादे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभापति अर्चना कुमारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण भी कर रही हैं। लगातार हो रहे मॉनीटरिंग से कार्यों में पारदर्शिता आई है नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार भ्रमण के दौरान सभापति प्रतिनिधि सीधे आम नागरिकों स...