जहानाबाद, जनवरी 21 -- गर्मी आने से पहले नल जल योजना से हर घर नल का जल उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द निविदा की प्रक्रिया पूरी करने का हो प्रयास अरवल निज संवाददाता। नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति का बैठक किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष साधना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्रों में अधिष्ठापित ख़राब स्ट्रीट लाइटों के प्राप्त शिकायतों का निराकरण नहीं किया जा रहा है जिसके कारण क्षेत्र में जाने के दौरान आमजनों से यह सुनना पड़ता है कि एक लाइट नहीं बन पा रहा है यह अपने आप में संतोषजनक नहीं लगता है। साथ ही साथ लगातार कई बैठक में कई वार्ड पार्षद के द्वारा एवं जनता दरबार के दौरान भी कई नगरवासियों के द्वारा लाइटों की शिकायत प्राप्त हुई है। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी को आज बैठ...