बगहा, मार्च 20 -- नरकटियागंज, हिसं। नगर परिषद, नरकटियागंज के विभिन्न वार्डों में आननफानन में कराए जा रहे विकास योजनाओं की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह जानकारी नगर परिषद के ईओ दिनेश पुरी ने दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं। उन्होंने जिला पदाधिकारी से मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शीघ्र ही इसकी जांच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी के आदेश पर मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के आलोक में उन्होंने नप के तकनीकी अधिकारियों को भी जांच की जिम्मेवारी सौंपी है। दरअसल, आननफानन में शुरू हुए विकास योजनाओं को लेकर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से एक खबर प्रकाशित हुई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.