नप क्षेत्र में जलजमाव से लोग हो रहे परेशान
दरभंगा, मई 23 -- विजय राय,बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 9 बसुहाम में सड़क पर जल जमाव से लोगों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है अशोक कुमार दास के घर से विनोद कुमार दास के घर तक करीब 70 फीट की दूरी में हल्की बारिश होने पर भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन करने में भारी कठिनाई हो रही है। स्थानीय अशोक कुमार दास, मोहन झा, कन्हैया राय, जगदीश झा, शंभू लाल दास, अश्वनी कुमार दास आदि ने बताया कि वार्ड पार्षद मधु देवी एवं उसके प्रतिनिधि सौगारथ पासवान को कई बार इस समस्या से निजात दिलाने की बात कही गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। नगर परिषद के गठन होने से अब तक इस मुहल्ला में नाला निर्माण नहीं कराई गई है। वार्ड पार्षद एवं उसके प्रतिनिधि ने बताया कि मुहल्ला में नाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.