सिमडेगा, अप्रैल 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप के सफाई कर्मियों ने उपाध्यक्ष दीपक रिंकू से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पूर्व का मजदूरी एरियर का भुगतान अब तक नहीं मिल पाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में विभाग के द्वारा भुगतान करने के बात कही गई थी। लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। सफाई कर्मियों ने उपाध्यक्ष से इस दिशा में सहयोग करने की अपील की। उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने भी सफाई कर्मियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलवाया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी नप के अभिन्न अंग है और उनकी समस्या को दूर करना पहली प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर सफाईकर्मी गरजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...