सिमडेगा, मार्च 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के मौके पर बुधवार की सुबह नगर परिषद के सफाई मित्रों की तत्परता देखते बनी। नगर परिषद के सफाई मित्र बुधवार की सुबह चार बजे ही केलाघाघ पहुंचे और यहां छठ घाट और सड़क की सफाई किया। जिससे छठ व्रतियों को किसी तरह का दिक्कत नहीं हो। सफाई मित्रों ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और उपाध्यक्ष दीपक रिंकू के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...