नप के विस्तारित क्षेत्र बनकट आगलगी में दो भैंस जली
बक्सर, जून 22 -- डुमरांव। नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र वार्ड 16 के बनकट में बिते रात आग लग जाने से दो भैंस जल गई है, जिससे वहां के निवासी फागू राय लाखों की क्षति हुई है। फागू राय ने बताया की आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। वहीं उन्होंने बताया की भैंसों के साथ चारा का भूसा और साठ किलो रखा पाइप भी जल गया है। इसकी सूचना डुमरांव थाना को दे दी गई है। किसान मुआवजे को अधिकारियों को आवेदन देने में लगा हुआ है। वार्ड के पार्षद अनिल राय ने बताया की मुआवजे को लेकर थाना से लेकर अधिकारी तक को आवेदन दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.