सहरसा, फरवरी 28 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा नवहट्टा बाजार में सड़क किनारे को अतिक्रमण कर दुकान सजाने वाले दुकानदारों को बीते दिनों जारी की नोटिस का असर दिखना शुरू हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी को बनें नाला पर बनाई गई दुकान का चबुतरा व उपर लगे टीन छप्पर हटाने को लेकर सभी दुकानदारों को नोटिस जारी की गई थी। अस्थाई रूप से की गई अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 24 घंटा का समय सीमा निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना का भी प्रावधान किया गया था जिसे देखते हुए कुछ दुकानदारों द्वारा स्वयं से दुकान के सामने लगे अस्थाई अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया गया है जबकि अधिकांश दुकानदारों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.