नप के जनप्रतिनिधियों ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास
सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 में मंगलवार को पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू एवं वार्ड पार्षद रिशमीला देवी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। मौके पर नप के जनप्रतनिधियों ने संवेदक को गुणवता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर नप के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकास कार्यो को शहर के सभी वार्डो में पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़के किसी भी क्षेत्र के प्रगति का आधार होता है। जहां सड़के पहुंचती है वहां विकास अपने आप दस्तक देता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही विकास कार्यो की सबसे बड़ी ताकत है। मौके पर एई रविन्द्र प्रधान, जेई मनोज कुमार एवं बीरेंद्र भगत, पेंटर कुंवर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पीसीसी पथ के शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.