बांका, फरवरी 27 -- बांका, निज संवाददाता। बांका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत करहरिया मुहल्ला स्थित अयोध्या राम परिसर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वर्षों से सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहने के विरोध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और स्थानीय वार्ड पार्षद के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कॉलोनी में लगभग 25 घर बन चुके हैं तथा कई मकान निर्माणाधीन हैं, बावजूद इसके अब तक यहां पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। कच्ची और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण बारिश के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। कीचड़ और जलजमाव से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.