अररिया, अप्रैल 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक आगामी 16 अप्रैल को चुनाव कराया जायेगा। वहीं अधिसूचना जारी होने के साथ इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर नगर की सियासत पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज हो गई है। बैठकों, आपसी संपर्क और अंदरखाने की रणनीतियों का दौर जारी है, जिससे चुनावी माहौल गर्म हो गया है। इस बार सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक जहां सदस्यों का चयन मनोनयन के आधार पर होता था, वहीं अब निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से समिति का गठन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.