समस्तीपुर, मार्च 25 -- शाहपुर पटोरी। नगर परिषद, शाहपुर पटोरी के वार्षिक बजट तैयार करने के लिए आहूत बैठक बुधवार को कोरम के अभाव में स्थापित करनी पड़ी। 26 पार्षदों में मात्र 6 पार्षद ही सदन में उपस्थित हुए। उपाध्यक्ष संजय कुमार भी बैठक से अनुपस्थित रहे। अब यह बैठक आगामी 30 मार्च को आयोजित होगी। नप के ईओ अजय कुमार ने बताया कि बैठक की निर्धारित अवधि के एक घंटे बाद तक सदन में मात्र 6 पार्षद एवं अध्यक्ष प्रियंका सुमन उपस्थित हुईं, जबकि 20 पार्षद एवं उपाध्यक्ष बैठक से अनुपस्थित रहे। कोरमा के अभाव में बैठक को अनुपस्थित करना पड़ा। अगली बैठक 30 मार्च को आयोजित होगी। इधर बैठक से अनुपस्थित 16 वार्ड पार्षद एवं नप के उपाध्यक्ष ने एक संयुक्त आवेदन ईओ को सौंपकर बैठक के बहिष्कार करने की सूचना दी है। दिए गए आवेदन में नगर परिषद पर कई आरोप लगाए गए हैं। आवेदन म...