जमुई, मार्च 31 -- झाझा, निज संवाददाता झाझा नगर परिषद की एक बैठक सोमवार को नप के प्रशासनिक भवन के सभागार में आहूत हुई। नप के मुख्य पार्षद संजय कु.यादव की अध्यक्षता में परवान चढ़ी बोर्ड की सामान्य बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही तात्कालिक जरूरत वाले कई मसलों पर निर्णय भी लिए गए। इसी क्रम में मौजूदा गर्मी के मौसम में लोगों की पानी की जरूरत बढ़ जाने के तथ्य के मद्देनजर नगर क्षेत्र में स्थित पानी के हर तरह के संसाधनों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ दुरूस्त करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद पारित निर्णयों की जानकारी देते हुए मु.पा श्री यादव ने बताया कि नगर की उन सभी चापाकलों एवं ठंडा पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त कराया जाएगा जो खराब या निष्क्रिय हैं। पानी के संसाधनों को ट्रैक पर लाने की कड़ी में ही...