लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश के बाद जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देशन में नगर परिषद एक्शन मोड में नजर आ रहा है। नए नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने पदभार संभालते ही शहर में व्यवस्था सुधारने को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह वे स्वयं शहर भ्रमण पर निकले और विभिन्न चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में मीट और मछली बेचने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। बता दें कि 9 फरवरी को हिन्दुस्तान में 'प्रशासनिक आदेश बेअसर, मांस व मछली की बिक्री खुलेआम जारी, प्रशासन उदासीन' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद पदाधिकारी हरकत में दिख रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के एक भी दुकान संचालित नहीं होगी। उन्होंन...