दरभंगा, मार्च 3 -- कमतौल/जाले। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद पिंटू मेहता की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में समाजसेवी पवन कुमार मेहता, कार्यपालक पदाधिकारी सुंदरम सानंद, सिटी मैनेजर संजीव कुमार, स्वच्छता प्रबंधक सिम्मी कुमारी, उपमुख्य पार्षद शमशाद खान समेत कई पार्षद व कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर गायक राघवेंद्र सिंह व शिवनाथ की टीम ने मैथिली व भोजपुरी होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। जगह-जगह हुआ होली मिलन समारोह बिरौल। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अधिवक्ता संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, निबंधन कार्यालय आदि सहित विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर में आयोजि...