नप कार्यालय में ईओ से मारपीट, पुलिस छानबीन में जुटी
सिद्धार्थ, मई 24 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कार्यालय उस्का बाजार में शनिवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी से मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। मारपीट सूचना होते ही नगर पंचायत कर्मी व स्थानीय लोग कार्यालय में पहुंच घटना के बारे जानने का प्रयास करने लगे। ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने उस्का पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ईओ ने तहरीर में लिखा है कि वह शनिवार को अपने कार्यालय पर नियमित रूप से दैनिक कार्य कर रहे थे। दोपहर में कृष्णानगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति के साथ आठ लोग गोलबंद होकर कार्यालय में मुझे मारने के इरादे से आए। इससे पहले कार्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरे को छेड़छाड़ कर बंद कर दिए। कहने लगे कि जनगणना का काम बाद में करना पहले मुझको 15वें वित्त का टेंडर दो, नहीं तो तुमको काम नहीं करने दूंगा और जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.