नप कार्यालय के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन 29 को
धनबाद, जून 23 -- भारतीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह ईसीएल मुगमा एरिया के राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर 29 जून को कार्यालय के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं भ्रष्टाचार संबंधी मामलों पर कई बार लिखित आवेदन एवं सूचना दी गई है, लेकिन आज तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। मौके पर पंकज सिंह, रौमी गुप्ता, कीर्ति नारायण अग्रवाल, राज सिंह, सोहनलाल कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.