चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर आसनतलिया स्थित मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में मंगलवार को साढ़े 11 बजे चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव तथा उपाध्यक्ष विजय कुमार साव का सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी विद्यालय के डायरेक्टर बलराज हिंदवार ने दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विजय कुमार साव दोनों इसी विद्यालय से पढ़ाई की है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...