सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ने सोमवार की सुबह तेलंगा खड़िया बस स्टैंड का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बस स्टैंड में पसरी गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यात्रियों के लिए बनाए गए यात्री शेड भी जीर्णशीर्ण अवस्था में देखकर नाराजगी व्यक्त की। स्टैंड के दक्षिणी छोर में लगा चापाकल पिछले कई महीनो से खराब पड़ा होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर उन्होंने बस स्टैंड के बदहाल स्थिति को सात दिनों के अंदर साफ सफाई एवं सभी चीजों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बस स्टैंड के अगल-बगल फैले गंदगी को भी साफ करने का निर्देश नगर परिषद के सफाई कर्मियों को भी दिया है। इसके अलावा बस स्टैंड में बने यात्री पड़ाव एवं अन्य संरचना की भी मरम्मत करने का निर्देश दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.