सिमडेगा, अप्रैल 7 -- सिमडेगा, हिंदुस्तान। वेंडर मार्केट के दुकानदारों ने मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा को ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों ने वेंडर मार्केट से जुड़ी चार सूत्री मांगें रखीं। जिनमे वेंडर मार्केट परिसर से शराब दुकान हटाने, डी ब्लॉक में गेट को बड़ा करने, C-7/8 के सामने नया गेट खुलवाने और ठंडा पानी मशीन को पुनः चालू कराने की माँग की। दुकानदारों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई की अपील की। ओलिभर लकड़ा ने अपने स्तर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर अध्यक्ष ललित कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष मो खालिद सहित कई दुकानदार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.